पुणे – संचेती समेलन के सफल आयोजन के बाद ट्रस्ट के संबंध में एक प्रारंभिक बैठक पुणे में आयोजित की गई। पुणे स्थित व्यवसायी मोहनलालजी संचेती को ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का चुनाव बाद में सर्व सहमति से किया जाएगा। ट्रस्ट कैसा होना चाहिए, ट्रस्ट का उद्देश्य क्या है इसका फॅारमेट सभी से चर्चा करणे के बाद किया जाएगा। उसके बाद सभी निर्णय लिये जायेंगे. अध्यक्षपद का यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि ट्रस्ट अध्यक्ष के रूप में किसी के बिना काम नहीं हो सकता। इसके बाद सभी प्रांतों और गांव से संचेती परिवार से एक-एक व्यक्ति को इस ट्रस्ट में नियुक्त किया जाएगा। प्रारंभिक कार्य के बाद सभी की बैठक बुलाकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मोहनलालजी संचेती ने पहले ही पुणे में संचेती चैरिटेबल ट्रस्ट शुरू किया है। उन्होंने इस ट्रस्ट के माध्यम से स्कूल, कॉलेज, अस्पताल शुरू किए हैं। संचेती सम्मेलन में हम सभी ने उनको जीवन गौरवसे सम्मानीत किया है। उनका चयन उनके व्यापक अनुभव के कारण किया गया है। उनके अनुभव से अखिल भारतीय स्तरपर होने वाले ट्रस्ट को फायदा होगा.